OnePlus Open Apex Edition: 16GB RAM और 1TB स्टोरेज के साथ आया OnePlus Open का नया एडिशन, कमाल के हैं फीचर्स
Technology News : वनप्लस ओपन ऐपेक्स एडिशन में कंपनी ने कई बदलाव किए हैं. अब इस एडिशन में कंपनी ने 1TB की स्टोरेज प्रदान कराई है. आइए जानते हैं इस नए स्मार्टफोन में क्या मिला है नया। OnePlus Open Apex Edition: चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस (OnePlus) ने कुछ समय पहले बाजार में अपना एक फोल्डेबल स्मार्टफोन (OnePlus Foldable Smartphone) यानी मुड़ने वाला फोन लॉन्च किया था. अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन का नया एडिशन बाजार में उतार दिया है. वनप्लस ओपन ऐपेक्स एडिशन में कंपनी ने कई बदलाव किए हैं. अब इस एडिशन में कंपनी ने 1TB की स्टोरेज प्रदान कराई है. आइए जानते हैं इस नए स्मार्टफोन में क्या मिला है नया। OnePlus Open Apex Edition में क्या हुए नए दलाव : वनप्लस के इस नए स्मार्टफोन को कंपनी ने नए रेड कलर के साथ रियर पर लेदर फिनिश के साथ बाजार में पेश किया है. इसके साथ ही ये स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है. इस नए फोन में 7.82 इंच की AMOLED इनर डिस्प्ले दी गई है. वहीं इसमें 6.31 इंच की सुपर फ्लुइड AMOLED कवर स्क्रीन प्रदान कराई गई है. ये स...