Skip to main content

OnePlus Open Apex Edition: 16GB RAM और 1TB स्टोरेज के साथ आया OnePlus Open का नया एडिशन, कमाल के हैं फीचर्स

Technology News: वनप्लस ओपन ऐपेक्स एडिशन में कंपनी ने कई बदलाव किए हैं. अब इस एडिशन में कंपनी ने 1TB की स्टोरेज प्रदान कराई है. आइए जानते हैं इस नए स्मार्टफोन में क्या मिला है नया।



OnePlus Open Apex Edition: चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस (OnePlus) ने कुछ समय पहले बाजार में अपना एक फोल्डेबल स्मार्टफोन (OnePlus Foldable Smartphone) यानी मुड़ने वाला फोन लॉन्च किया था. अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन का नया एडिशन बाजार में उतार दिया है. वनप्लस ओपन ऐपेक्स एडिशन में कंपनी ने कई बदलाव किए हैं. अब इस एडिशन में कंपनी ने 1TB की स्टोरेज प्रदान कराई है. आइए जानते हैं इस नए स्मार्टफोन में क्या मिला है नया।

OnePlus Open Apex Edition में क्या हुए नए दलाव :

वनप्लस के इस नए स्मार्टफोन को कंपनी ने नए रेड कलर के साथ रियर पर लेदर फिनिश के साथ बाजार में पेश किया है. इसके साथ ही ये स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है. इस नए फोन में 7.82 इंच की AMOLED इनर डिस्प्ले दी गई है. वहीं इसमें 6.31 इंच की सुपर फ्लुइड AMOLED कवर स्क्रीन प्रदान कराई गई है. ये स्मार्टफोन क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ उतारा गया है.


बड़ाई गई रैम और स्टोरेज :

वनप्लस ओपन के नए एडिशन में कंपनी ने 16 GB के LPDDR5X RAM के साथ 1 TB की UFS 4.0 स्टोरेज उपलब्ध कराई है. अब इसके कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इसमें Hasselblad वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप प्रदान कराया है. इस फोन में 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 64 मेगापिक्सल का ओमनीविशन कैमरा दिया गया है. इसके अलावा फोन में एक 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मौजूद है. सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 20 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेल्फी कैमरा और एक 32 मेगापिक्सल का सेकंडरी फ्रंट कैमरा प्रदान कराया है. इस नए वनप्लस स्मार्टफोन में 4805 mAh की बैटरी दी गई है. ये बैटरी 67 वॉट के SuperVOOC फॉस्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है.


कितनी है कीमत:

वनप्लस ने अपने इस नए स्मार्टफोन की कीमत 1,49,999 रुपये रखी है. वहीं इस स्मार्टफोन को Crimson Red रंग में उतारा गया है जो लोगों को काफी आकर्षक लग सकता है. वहीं बता दें कि इस स्मार्टफोन के 16 GB के RAM और 512 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट कि कीमत 1,39,999 रुपये है जो पहले से भी मार्केट में मौजूद है.


                                        - TEAM BLOGGIES

Comments

Popular posts from this blog

"Discover the 15 Must-Follow Personal Finance Blogs for 2024!"

"Discover the 10 Must-Follow Personal Finance Blogs for 2025! " Managing your money can be tricky, but there are lots of great blogs out there to help you manage your finances better. These blogs are run by experts and enthusiasts who share their knowledge and tips to help you make better financial decisions. They cover a wide range of topics including saving, budgeting, investing, and debt management. Just by following these top finance blogs, you can learn how to improve your financial health, plan for the future, and make great decisions. However, with so much financial information available online, it can be overwhelming to find trustworthy and simple advice. So, to help you get the right financial guidance, here is a list of the best personal finance blogs to follow in 2024. Top 10 Personal Finance Blogs 1. Team Bloggies Blogs One of the best financial blogs for beginners, Team Bloggies  offer simple tips on managing money, understanding loans, and improving your credit ...

Success story in Hindi of Ashok Ramachandran

  Success story of Ashok Ramachandran अशोक रामचंद्रन भारतीय मूल के एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक हैं, जो 2006 में शिंडलर में शामिल हुए थे और लगभग एक दशक से अधिक समय तक कंपनी में विभिन्न भूमिकाओं / पदनाम में संगठन में रहे हैं, जिसकी चर्चा हम ब्लॉग के उत्तरार्द्ध में करेंगे। उनका जन्म 1980 के दशक में तिरुवंतपुरम में एक तमिल परिवार में हुआ था, उन्होंने एक क्विंटेसिव तमिल लड़के के रूप में इंजीनियरिंग करने का फैसला किया। अशोक रामचंद्रन की शिक्षा योग्यता पर आते हुए, उन्होंने पद्म शेषाद्री बाला भवन स्कूल में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की, जो कि तमिलनाडु के चेन्नई में स्थित है और 1998 में वहाँ से पास आउट हुए। अशोक रामचंद्रन के जीवन के सबक कैसे अश्लील सफलता को असफल करने के लिए मोड़ चालीस के तहत इकोनॉमिक टाइम्स 40 में, शिंडलर (भारत / दक्षिण एशिया) के अध्यक्ष अशोक रामचंद्रन को 40 वर्ष से कम आयु के भारत के सबसे प्रतिभाशाली व्यावसायिक नेताओं में से एक नामित किया गया था। श्री रामचंद्रन खुद को भाग्यशाली पिता और भाग्यशाली पति मानते हैं और उन्होंने कुछ को साझा किया है। उनके आसान जीवन के टिप्स और ट्रिक्स जो ...